logo

Weather Update : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश की संभावना

weather.jpg

रांचीः 
झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को रांची समेत हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, रामगढ़ समेत अन्य इलाकों में बारिश के आसार हैं। झारखंड के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान फिलहाल 8-12 डिग्री के आसपास है। वहीं राजधानी रांची में आज का तापमान अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 


 

19 फऱवरी को बारिश के आसार 
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 फरवरी को भी झारखंड में बारिश हो सकती है। वहीं, 20 फरवरी को आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं। बारिश के बाद इलाके में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 


आज से दिखने लगेगा असर 
पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में 16 फरवरी से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा।  इस दौरान आंशिक बादल के छाए रह सकते हैं। यह सिलसिला आगामी 18 फरवरी तक रहेगा। हालांकि, 18 फरवरी को मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा तथा आंशिक बादल छाये रहेंगे।